ताजा खबर
होली के पहले किसानों को धान की अंतर की राशि का होगा भुगतान
11-Feb-2026 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कैबिनेट का फैसला
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 11 फरवरी। सरकार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पर अंतर की राशि का भुगतान होली के पहले कर दिया जाएगा। यह फैसला बुधवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
विधान सभा के अष्टम् सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 हेतु राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया।
बैठक में बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का निर्णय लिया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


