ताजा खबर

गूगल मैप के भरोसे जशपुर के दमेरा-चराईडांड घाट में फंसा ट्रक, चढ़ाई के दौरान पलटा
11-Feb-2026 5:20 PM
गूगल मैप के भरोसे जशपुर के दमेरा-चराईडांड घाट में फंसा ट्रक, चढ़ाई के दौरान पलटा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जशपुरनगर, 11 फरवरी।
जशपुर जिले के चराईडांड-दमेरा मार्ग पर कल देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक गैस से लदा ट्रक चढ़ाई चढऩे के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को आज सुबह हुई। बताया जा रहा है कि चालक और परिचालक सुरक्षित हैं, लेकिन उनके बारे में विस्तृत जानकारी अभी अज्ञात है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक चालक बाहरी था और उसे इस संकरे व खतरनाक घाट मार्ग की जानकारी नहीं थी। संभवत: गूगल मैप का अनुसरण करते हुए ट्रक इस प्रतिबंधित और दुर्गम रास्ते पर आ गया। दमेरा से लगभग 3 किलोमीटर का हिस्सा अत्यधिक घुमावदार और खड़ी चढ़ाई वाला है, जहाँ भारी वाहनों का चलना लगभग नामुमकिन है।

संकेत का कोई बोर्ड नहीं, बढ़ता है खतरा

चराईडांड-बगीचा स्टेट हाईवे से दमेरा की ओर मुड़ते समय प्रशासन की ओर से कोई भी 'चेतावनी बोर्डÓ या 'भारी वाहन वर्जितÓ का निर्देश नहीं लगाया गया है। इसी कारण बाहरी वाहन अक्सर कम दूरी के चक्कर में यहाँ प्रवेश कर जाते हैं।
हालांकि इस घाट पर अब तक कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है, लेकिन यह मार्ग अब 'खतरनाक घाटÓ की श्रेणी में आ चुका है। अनुभवहीन चालकों और भारी वाहनों के लिए यह रास्ता किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है।
 


अन्य पोस्ट