ताजा खबर

खेत में पहुंचा तेंदुआ का शावक
11-Feb-2026 5:45 PM
खेत में पहुंचा तेंदुआ का शावक

वन अमले ने किया रेस्क्यू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 फरवरी। धमतरी के नगरी-सिहावा क्षेत्र में वन विभाग ने एक चार माह के तेंदुए के शावक को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। शावक अपनी मां से बिछड़कर खेत में पहुंच गया था, जहां ग्रामीणों ने उसे देखा और वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शावक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। शावक को नगरी स्थित पशु चिकित्सालय ले जाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जहां वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया।

शावक को आगे की देखभाल और सुरक्षित वातावरण के लिए नया रायपुर स्थित जंगल सफारी भेजा गया है। वन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है, बल्कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में भी मदद मिल रही है।


अन्य पोस्ट