ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 11 फरवरी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 (लाइन नंबर 05 – अप मेन लाइन) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के लिए 5 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक कुल 20 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस अवधि में संबंधित लाइन पर रेल आवागमन बंद रहेगा, जिससे कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
ब्लॉक अवधि के दौरान शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कोरबा–अमृतसर, हजरत निजामुद्दीन–रायगढ़, विशाखापट्टनम–हजरत निजामुद्दीन सहित अनेक लंबी दूरी की ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है।
ट्रेन संख्या 18030/18029 (शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस)8237/18238 (कोरबा–अमृतसर/अमृतसर–बिलासपुर), 12410/12409 (हजरत निजामुद्दीन–रायगढ़/रायगढ़–हजरत निजामुद्दीन), 12101/12102 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालीमार) तथा 12807/12808 (विशाखापट्टनम–हजरत निजामुद्दीन) निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी।
इसके अतिरिक्त 68815/68816 (बल्लारशाह–गोंदिया मेमू), 78805/78806 (गोंदिया–कटंगी डेमू) जैसी यात्री ट्रेनों का संचालन भी 5 से 25 अप्रैल तक पूर्णतः बंद रहेगा।
कई पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा। 68802, 68803, 68804, 68805 और 68806 नंबर की ट्रेनों को हिरदामाली स्टेशन तक ही चलाया जाएगा तथा गोंदिया–हिरदामाली खंड में सेवा रद्द रहेगी।
इसी प्रकार 15231 (बरौनी–गोंदिया) एक्सप्रेस को दुर्ग स्टेशन तक ही संचालित किया जाएगा और दुर्ग–गोंदिया खंड में सेवा स्थगित रहेगी। वहीं 15232 (गोंदिया–बरौनी) एक्सप्रेस भी दुर्ग से आगे नहीं जाएगी।


