ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी । हथबंद-भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 774/13-15 पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 के स्थान पर रिलीविंग गर्डरों के लॉन्चिग कार्य के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है।
इसकी वजह से कुछ यात्री गाड़ियों को रद्द और बीच रास्ते में टर्मिनेट किया जा रहा है।परिचालन प्रभावित रहेगा ।
रद्द होने वाली गाडियां :-
1) 14 फरवरी, को 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
2) 14 फरवरी, को 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
3) 14 फरवरी, को 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
4) 14 फरवरी, को 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
5) 14 फरवरी, को 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
6) 14 फरवरी, को 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी ।
7) 15 फरवरी, को 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
8) 15 फरवरी, 2026 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-
1) 14 फरवरी, को 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
2) 14 फरवरी, को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
*11 के वी, सीएसपीडीसीएल फीडर और आर टाइप इलेक्ट्रॉन पोर्टल के भिलाई स्टेशन पर डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण 14 फरवरी को
68701रायपुर दुर्ग मेमू ,
68702 दुर्ग रायपुर मेमू,
68703 रायपुर दुर्ग मेमू,
68704 दुर्ग रायपुर मेमू
रद्द रहेगी।


