ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने को लेकर पाकिस्तान के यू टर्न पर सौरव गांगुली बोले
10-Feb-2026 8:11 PM
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने को लेकर पाकिस्तान के यू टर्न पर सौरव गांगुली बोले

आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने प्रतिक्रिया दी है.

सौरव गांगुली ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "अच्छा है. ये बड़ा मैच है, टीवी के हिसाब के भी ये बहुत बड़ा मैच है. भारत को हराना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया बहुत मजबूत है."

"वर्ल्ड कप की शुरुआत बहुत शानदार हुई है. नेपाल ने अच्छा खेल दिखाया है. नीदरलैंड्स भी अच्छा खेला है. ऐसे मौके मिलेंगे तो ये देश भी अच्छा परफॉर्म करेंगे."

दरअसल, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को 15 फ़रवरी को भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने की अनुमति दे दी है.

उन्होंने कहा है कि यह फ़ैसला मित्र देशों के अनुरोध पर लिया गया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट