ताजा खबर

देखें VIDEO : कोसा कारोबारी का अनोखा विरोध
10-Feb-2026 5:25 PM
देखें VIDEO : कोसा कारोबारी का अनोखा विरोध

 मां काली की पूजा कर शहर में निकले न्याय की गुहार लगाने
 'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायगढ़, 10 फरवरी।
शहर के कोसा साड़ी कारोबारी मनोज देवांगन से उधार में करोड़ों रुपये का माल लेने के बाद छह से अधिक व्यापारियों द्वारा भुगतान नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। लंबे समय तक लगातार मांग करने के बावजूद जब बकाया राशि नहीं मिली, तो पीडि़त व्यापारी ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मनोज देवांगन ने मां काली की पूजा-अर्चना की और फिर शहर में निकलकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने हाथों में देवी की तस्वीर लेकर लोगों को अपनी पीड़ा बताई और कहा कि जिन लोगों ने उनसे उधार में कोसा साड़ी और अन्य सामान लिया, वे अब पैसे देने में टालमटोल कर रहे हैं।
मनोज देवांगन ने बताया कि करोड़ों की रकम फंसे होने के कारण उनका व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। आर्थिक संकट के चलते परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। कई बार संबंधित लोगों से संपर्क किया गया, लेकिन हर बार मात्र आश्वासन ही मिला।
इस अनोखे विरोध को देखकर शहरवासियों में चर्चा का विषय बन गया। लोग इसे व्यापारियों की मजबूरी और प्रशासन की उदासीनता का प्रतीक मान रहे हैं।
पीडि़त व्यापारी ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और उसकी बकाया राशि दिलाई जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।
 


अन्य पोस्ट