ताजा खबर

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ख़िलाफ़ विपक्ष ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस
10-Feb-2026 8:10 PM
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ख़िलाफ़ विपक्ष ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह प्रस्ताव राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को सदन में बोलने से रोकने के लिए दिया गया है.

इसके साथ ही इसमें आठ सांसदों के निलंबन का मुद्दा भी उठाया गया है.

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "पूरे सत्र में जो काम हो रहा है वो संविधान के मुताबिक नहीं है. आप जानते हैं लोकतंत्र में सबसे बड़ी जगह संसद है. अगर वहां विपक्ष के नेता को ही बात करने से रोका जाएगा तो फिर बाकी क्या बात की जाए? जनतंत्र के मूल पर ही चोट पहुंचाई जा रही है."

"जनतंत्र और संविधान को सीमित किया जा रहा है. आपको जवाब देने का अधिकार है. आप जवाब दे सकते हैं. संसद की कार्यवाही जिस तरह से चल रही है उसकी वजह से इस प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है."

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस नोटिस पर विपक्ष के 118 सांसदों ने साइन किए हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट