ताजा खबर
लोकसभा में उठाया मामला
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर,10 फरवरी। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जियोटेक्सटाइल उत्पादन के लिए विशेष सहायता की आवश्यकता है, जिससे राज्य के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को स्वदेशी उत्पादन के लिए तकनीकी और वित्तीय सहायता मिल सके।
अग्रवाल ने मांग की कि छत्तीसगढ़ जैसे उच्च क्षमता वाले राज्यों को जियोटेक्सटाइल उत्पादन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, जिससे राज्य में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को मजबूती मिलेगी।
केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने बताया कि मिशन के तहत अब तक 1100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं और 506.73 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जियोटेक्सटाइल के स्वदेशी उत्पादन के लिए विशेष सहायता प्रदान की जाएगी।


