ताजा खबर
गांजा तस्करी, 5 गिरफ्तार
10-Feb-2026 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी। रायपुर पुलिस ने सूखे नशे के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग बसों में 12.938 किलो ग्राम गांजा जप्त किया है।
पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के पास से जप्त गांजा की कीमत साढ़े 6 लाख रुपये है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजा परिवहन के लिए बस और सड़क मार्ग का उपयोग कर रहे थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं, पिंकी हरिजन पति देवानंद मंडल, धरसीवां, क्षीतिज प्रताप सिंह जबलपुर,रामकृष्ण तिवारी,रींवा, और अरूण जाल जबलपुर हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


