ताजा खबर

रील्स देखकर ज्वेलरी दुकानों- सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
10-Feb-2026 5:27 PM
रील्स देखकर ज्वेलरी दुकानों- सूने मकानों  में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

7 आरोपी गिरफ्तार, 28 लाख रुपये का सामान बरामद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी। 
पुलिस ने एक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह ज्वेलरी दुकानों, और सूने मकानों में चोरी करता था। पुलिस ने 8 प्रकरणों का खुलासा किया। 

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला की मॉनिटरिंग में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट रायपुर ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों और सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुल 8 चोरी के प्रकरणों का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों, जिनमें से एक नाबालिक है, कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से लगभग 28 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम एवं चोरी की मोटर सायकल बरामद की गई है। आरोपी सोशल मीडिया रील्स देखकर ज्वेलरी दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। यह कार्रवाई थाना खम्हारडीह, डी.डी.नगर, पुरानी बस्ती, विधानसभा, पंडरी, आरंग (रायपुर) तथा पलारी (जिला बलौदा बाजार) क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित है। मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर संजय नेताम उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक चोरी के अपराध दर्ज हैं। उसके कब्जे से करीब 18 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया।

 

पुरानी बस्ती क्षेत्र से दो आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख रुपये का चोरी का सामान जप्त आरंग, पंडरी व पलारी प्रकरणों में दो आरोपी व एक बालक गिरफ्तार, 5 लाख रुपये का सामान विधानसभा थाना क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। 

पुलिस कार्यवाही-वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित 06 विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ज्वेलरी दुकानों में सतर्कता बरतें, सीसीटीवी एवं सुरक्षा उपाय सुदृढ़ रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


अन्य पोस्ट