ताजा खबर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सरकार ने दिया ब्योरा, लेकिन रूसी तेल पर साफ़ जवाब नहीं आया
08-Feb-2026 10:08 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील हो चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक़ इस डील की एक अहम शर्त ये थी कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा.
इसी शर्त पर अमेरिका ने भारत के ख़िलाफ़ लगाए गए 50 फ़ीसदी टैरिफ़ को घटाकर 18 फ़ीसदी किया है.
भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील का ब्योरा दिया, लेकिन उन्होंने रूसी तेल की ख़रीद से जुड़ी शर्त के बारे में जवाब देने से इनकार कर दिया.
उन्होंने कहा, ''मैंने कई बार कहा है, इस सवाल का जवाब विदेश मंत्रालय देगा.'' (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


