ताजा खबर

कोल इंडिया इंटर-कंपनी हॉकी टूर्नामेंट में एसईसीएल बनी चैंपियन
08-Feb-2026 11:59 AM
कोल इंडिया इंटर-कंपनी हॉकी टूर्नामेंट में एसईसीएल बनी चैंपियन

फाइनल में सीसीएल को एकतरफा मुकाबले में हराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 8 फरवरी। कोल इंडिया लिमिटेड इंटर-कंपनी हॉकी टूर्नामेंट 2025–26 का शनिवार को उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ समापन हुआ। फाइनल मुकाबला साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की टीमों के बीच खेला गया। शानदार तालमेल, तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा का प्रदर्शन करते हुए एसईसीएल ने सीसीएल को 6–1 के बड़े अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के प्रदर्शन को दर्शकों से खूब सराहना मिली।

प्रतियोगिता का आयोजन साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के तत्वावधान में बहतराई स्थित स्व. बी.आर. यादव अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया गया। समापन समारोह में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरांची दास मुख्य अतिथि और निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम में हॉकी छत्तीसगढ़ के सचिव मनीष वत्सावा, हॉकी बिलासपुर के अध्यक्ष रोहिताश्व बाजपेयी सहित कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्य, एसईसीएल ऑपरेटिंग कमेटी, कल्याण मंडल, मुख्यालय एवं क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य, क्षेत्रीय कल्याण समिति, विभिन्न परिषदों और संघों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट