ताजा खबर

अमेरिका के ख़िलाफ़ फ़ील्डिंग करने क्यों नहीं आए थे अभिषेक शर्मा, मोहम्मद सिराज ने बताया
08-Feb-2026 11:55 AM
अमेरिका के ख़िलाफ़ फ़ील्डिंग करने क्यों नहीं आए थे अभिषेक शर्मा, मोहम्मद सिराज ने बताया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में शनिवार को भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया. हालांकि, पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ख़राब रही थी.

अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पहली गेंद पर ही पवेलियन वापस लौट गए थे. इसके बाद अभिषेक ने फ़ील्डिंग नहीं की.

मैच में बढ़िया गेंदबाज़ी कर तीन विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज से प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान अभिषेक शर्मा के फ़ील्डिंग नहीं करने को लेकर सवाल किया गया.

इस पर मोहम्मद सिराज ने बताया, "सब ठीक है, उसका (अभिषेक शर्मा का) टमी थोड़ा अपसेट है, तो इसलिए वह फ़ील्ड पर नहीं आए. अगले मैच में आ जाएंगे और अपने बैट से जादू भी दिखा देंगे."  (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट