ताजा खबर

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- 'संघ को पावर नहीं चाहिए'
08-Feb-2026 9:50 AM
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- 'संघ को पावर नहीं चाहिए'

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के सौ साल पूरा होने के मौक़े पर मुंबई व्याख्यानमाला में अपना भाषण दिया है.

मोहन भागवत ने कहा है, “संघ किसी दूसरी संस्था की प्रतिस्पर्धा में नहीं निकला है, न ही किसी रिएक्शन या विरोध में निकला है. हमारा काम बिना किसी का विरोध किए है.”

उन्होंने कहा, “संघ को लोकप्रियता नहीं चाहिए. संघ को पावर नहीं चाहिए. जितने भी भले काम देश में हो रहे हैं, वे ठीक से हो जाएं.उन्हें करने के लिए संघ है.”

मोहन भागवत ने कहा है कि ''संघ का काम अनोखा है, पूरी दुनिया में ऐसा काम नहीं है. अब तो यह प्रत्यक्ष अनुभव हो रहा है.''  (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट