ताजा खबर
चश्मदीद ने जो देखा वह बताया
रायपुर, 6 फ़रवरी। छत्तीसगढ़ क्लब के पास एक्सीडेंट में स्कूल के बच्चे की मौत एक बच्ची घायल हो गई । दोनों अपनी स्कूटी से स्कालर्स स्कूल जा रहा था ।विपरीत दिशा से आ रही पुलिस के क्रेन वाहन (टो ट्रक) ने छत्तीसगढ़ क्लब के सामने सेंट्रल बैंक रोड पर मोड़ पर स्कूटी को तेज ठोकर मारा। यह अंधा मोड़ भी है। इसमें लड़के की मौके पर मौत हो गई वहीं लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया है। ट्रक का ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया।
सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
एक चश्मदीद ने बताया कि पुलिस की टो गाड़ी स्पीड से आ रही थी ।बच्चे के गाड़ी आगे थे । पुलिस की गाड़ी ओवर टेक करते आ रहा थी ।बच्चे जैसे ही मुडे़ पीछे से आ कर टो ट्रक ने जोर से ठोक दिया । जिसे लड़के का घटना स्थल पर मौत हो गया है और लड़की घायल है।


.jpeg)
