ताजा खबर
थाना परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन
01-Feb-2026 9:32 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 31 जनवरी। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया । यह प्रदर्शन दोपहर बजे आजाद चौक थाना परिसर में किया गया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध बढ़ गया है और जनता त्रस्त है। इलाके में चाकूबाजी की वारदात लगातार हो रही है। आरोप है कि पुलिस गुंडे बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है। प्रदर्शन करने वालों में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन, विकास उपाध्याय, और प्रमोद दुबे व अन्य नेता थे।
कांग्रेस की पहल बढ़ते अपराध के खिलाफ है और उन्होंने सरकार से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध बढ़ गया है और जनता त्रस्त है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


