ताजा खबर
साय ने अमरधाम आश्रम पहुंचकर धर्मी देवी को दी श्रद्धांजलि
27-Jan-2026 1:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 27 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभांठा के संत लाल दास साहेब की माता धर्मी देवी जसूजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। बिलासपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अमरधाम आश्रम पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मी देवी जसूजा एक सरल, स्नेही और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी महिला थीं। उनका जीवन सेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों का प्रतीक रहा है। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है।
उनके साथ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


