ताजा खबर
पॉवर कंपनी में 2026 के पहले दिन शुभकामना समारोह
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 1 जनवरी । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज प्रांगण में नववर्ष के पहले दिन शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। एमडी (उत्पादन कंपनी) एसके कटियार ने कहा कि तीनों कंपनी को नए आयाम की ओर पहुंचाया है। यह सब आप सभी के अथक परिश्रम, मेहनत और लक्ष्य पाने के जुनून का नतीजा है।
एमडी (पारेषण कंपनी) राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ और विद्युत मंडल के लिए विशेष है, क्योंकि राज्य स्थापना और विद्युत मंडल के गठन को 25 वर्ष हो चुके हैं। हमारे अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत से हमने सभी क्षेत्रों में नई-नई उपलब्धियां हासिल की हैं। वितरण कंपनी के एमडी भीमसिंह कंवर ने कहा कि हमने लगातार नवाचारों को अपनाया है। फाइलों का मूवमेंट ऑनलाइन निष्पादित करने ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई है। निविदाओं के लिए जैम के जरिये क्रय-विक्रय प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। आज से हम बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्रा ने किया।


