ताजा खबर

महाप्रभु जगन्नाथ ने किया नौका विहार, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
03-May-2026 8:26 PM
महाप्रभु जगन्नाथ ने किया नौका विहार, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

रायपुर, 3 मई। पुरी धाम में वर्ष भर में प्रभु श्रीजगन्नाथ जी की 13 दिव्य यात्राएँ होती हैं। इन सभी में तीन यात्राएँ अत्यंत महत्वपूर्ण मानी गई हैं। इनमें चंदन यात्रा – जिसमें प्रभु मदन मोहन स्वरूप में नौका विहार करते हैं।रथयात्रा – जिसमें प्रभु रथारूढ़ ब्रह्म (दारु ब्रह्म) के रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। होली झूला उत्सव – जिसमें प्रभु गोविंद स्वरूप में झूले पर विराजमान होते हैं।

मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु इन तीनों दिव्य स्वरूपों का दर्शन कर लेता है, उसे जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति प्राप्त होती है।
इसी तर्ज पर कुशालपुर श्री जगन्नाथ मंदिर के  जगन्नाथजी खो खो तालाब में नौका विहार किए। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हरिकीर्तन के धुन से भक्ति मय वातावरण था । मंदिर के सेवक पंडित अरविन्द अवस्थी ने बताया कि विगत तीन वर्षो से नौका विहार का आयोजन किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट