ताजा खबर

हत्या की गुत्थी सुलझी, 2 गिरफ्तार
03-May-2026 9:37 PM
हत्या की गुत्थी सुलझी, 2  गिरफ्तार

आश्रम के पास मिली थी बुजुर्ग की लाश

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जशपुरनगर, 3 मई।
जशपुर जिले के गम्हरिया अघोर आश्रम के पास मिली एक बुजुर्ग की लाश के मामले में  पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार  30 अप्रैल2026 को थाना जशपुर में सूचना मिली कि ग्राम  गम्हरिया अघोर आश्रम के बाउंड्री आम रास्ता के पास खेत में बलराम उराव पिता एतवा उरांव (75 वर्ष) पंडारीपानी नामक बुजुर्ग की हत्या हो गई है कि सूचना पर पुलिस थाना जशपुर की टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर मृतक के शव का पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल जशपुर भेजा गया था जो मामला हत्या  प्रकृति होने से अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना जशपुर में अप. क्र. 145/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जशपुर जिले के पुलिस कप्तान  पुलिस उप महा निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा गठित  विशेष पुलिस टीम के द्वारा लगातार संदेहियो से पूछताछ की जा रही थी।  इसी दौरान मुखबिर की सूचना व ग्रामीणों के कथन के आधार पर मामले में संदिग्ध अरविंद कुजूर ग्राम पंडरीपानी थाना जशपुर एवं आरोपी सुखनाथ बड़ा पंडरीपानी थाना जशपुर की भूमिका संदेहास्पद होने पर, उन्हें हिरासत में लेकर  कड़ाई से पूछताछ की।

दोनों संदिग्ध आरोपियों के द्वारा बुजुर्ग बलराम उरांव की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया गया कि 29 अप्रैल की रात्रि जब आरोपीगण गम्हरिया के राजू महतो के घर में शादी खाने गए थे कि बलराम भी वहां गया हुआ था कि खाना खाने  उपरांत रात्रि 8.30 बजे गांव तरफ  वापस आ रहे थे कि बलराम के द्वारा इन दोनों को बिना बात के गुलेल से पत्थर मारने लगा तब यह दोनों आरोपी मृतक के गुलेल से पत्थर मारने के प्रयास के कारण गुस्सा में आकर ऑनलाइन सेंटर के पीछे रखे हुए सरई लकड़ी के फाड़ी को लेकर आए और ताबड़ तोड़ बुजुर्ग के ऊपर हमला कर दिए, वहीं पर उनकी हत्या कर  सड़क किनारे शव को रख कर भाग गए थे।

आरोपी अरविंद कुजूर और सुखनाथ बड़ा को 2 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट