ताजा खबर

अटलजी के नेतृत्व में काम करने वाले वरिष्ठों का सम्मान किया पार्टी ने
30-Dec-2025 7:58 PM
अटलजी के नेतृत्व में काम करने वाले वरिष्ठों का सम्मान किया पार्टी ने

रायपुर, 30 दिसंबर। शहर जिला भाजपा ने एकात्म परिसर में अटल स्मृति सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में  आयोजित किया। राष्ट्रीय महामंत्री  राज्यसभा सांसद  अरुण सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल  शामिल हुए।

इस अवसर पर उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने श्रद्धेय अटल जी के साथ कार्य करते हुए  पार्टी की मजबूत नींव रखी। सम्मानित वरिष्ठजनों में  सचिदानंद उपासने ,  सुभाष राव,  मोहन चौपड़ा ,  छगन मुंदड़ा एवं  श्रीचंद सुंदरानी शामिल रहे। इसके साथ ही जिला रायपुर की चारों विधानसभाओं में 100 से अधिक नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाने वाले “शतकवीरों” का भी सम्मान कर संगठन की मजबूती, विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका का उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर सांसद   अग्रवाल ने कहा कि ये सम्मान श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों, संघर्षों और संगठन निर्माण के प्रति उनके समर्पण को समर्पित है, क्योंकि जिन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और शतकवीरों को आज सम्मानित किया गया है, उन्होंने अटल जी की नीतियों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का गठन क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने, प्रशासन को जनता के नजदीक लाने और संसाधनों का न्यायपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने की ऐतिहासिक पहल थी। अटल जी की अंत्योदय सोच ने गरीबों के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को नीति के केंद्र में रखा।उनके सपनों के छत्तीसगढ़ को और सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री  राजेश मूणत, विधायक  मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, महामंत्री   अमित साहू , जिला अध्यक्ष  रमेश सिंह ठाकुर समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट