ताजा खबर
होम्योपैथी कालेज, एमसीएच, इंडस्ट्रियल पार्क
रायपुर, 24 फरवरी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा में पेश बजट में राजधानी के लिए बड़ी राशि की योजनाएं दी गई हैं।
बजट में कालीबाड़ी स्थित जिला अस्पताल में 200 बिस्तरों वाले मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (MCH) शामिल किया है।
साथ ही, रायपुर में प्रदेश का पहला होम्योपैथी कॉलेज की स्थापना होगा। इसी तरह से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से मेगा परीक्षा केंद्र और राजधानी में 5 नए नालंदा पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी। CG-ACE योजना (₹33 करोड़) से कोचिंग और करियर निर्माण केंद्र में मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना (₹200 करोड़) के तहत सड़कों और नालियों का कायाकल्प होगा। बजट में विशेष रूप से प्रमुख फ्लाईओवरों (ब्रिज) और नई सड़कों के लिए प्रावधान किए गए हैं। 'विशेष राजधानी पैकेज' और शहर की सुंदरता व सुरक्षा हेतु ₹100 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाई जाएगी।
राजधानी स्थित विश्वविद्यालयों के लिए ₹731 करोड़ का अनुदान और रायपुर क्षेत्र के IIT में ₹20 करोड़ के अधोसंरचना विकास और रायपुर तथा बलौदा बाजार में महाविद्यालयों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होगी।
स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के लिए ₹68 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
रायपुर-दुर्ग-भिलाई के बीच मेट्रो रेल परियोजना के सर्वे एजेंसी की नियुक्ति को भी शामिल किया है।
मेकाहारा को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक से अपग्रेड करने मेडिकल कॉलेज के इंटर्न हॉस्टल के लिए ₹35 करोड़ दिए गए हैं।
नवा रायपुर में ₹10 करोड़ से इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स और कचना में 'प्लग एंड प्ले' इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना। साथ ही, रायपुर में OBC छात्राओं के लिए 200 सीटों वाला छात्रावास। स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक स्मृति भवन के लिए ₹5 करोड़ का आवंटन।
रायपुर में औद्योगिक निवेश, विशेषकर औद्योगिक बजट को ₹248 करोड़ से बढ़ाकर ₹775 करोड़ किया ।


