ताजा खबर
महिलाओं के नाम भूमि भवन पंजीकरण पर रजिस्ट्री शुल्क में 50% की छूट
24-Feb-2026 7:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 फरवरी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने बजट में महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीकरण पर रजिस्ट्री शुल्क में 50% की छूट की घोषणा की है। यह नियम आगामी 1 अप्रैल से लागू होगा। चौधरी ने घोषणा करते हुए बताया कि यह हमारे संकल्प पत्र के अनुसार है। “महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में निरंतरता रखते हुए एवं हमारे संकल्प पत्र के अनुरूप आगामी वर्ष से महिलाओं के नाम से अचल संपत्ति क्रय पर भारित पंजीयन शुल्क में 50% की छूट दिया जाना प्रस्तावित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


