ताजा खबर
अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में लगाई अग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी
24-Feb-2026 7:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी लगाई है. उन पर नाबालिग बच्चों से यौन शोषण और अन्य अपराधों का केस दर्ज हुआ है.
दरअसल, प्रयागराज के झूंसी थाने में अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज हुई है.
आरोप है कि पिछले एक साल में इन्होंने दो लोगों का यौन शोषण किया, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया है.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता ख़ुद हिस्ट्रीशीटर है और जांच अधिकारी भी उसके साथ मिले हुए हैं.
अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, "जिन बच्चों से यौन शोषण का आरोप लगाया गया है, वे मुझसे जुड़े हुए नहीं हैं, न ही मैं उन्हें जानता हूं." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


