ताजा खबर

पुलिस चौकी में रिश्वत लेते एस‌आई, एएसआई गिरफ्तार
24-Feb-2026 8:02 PM
पुलिस चौकी में रिश्वत लेते एस‌आई, एएसआई गिरफ्तार

अरसे बाद पुलिस कर्मी पकड़ाए 

रायपुर, 24 फरवरी। ईओडब्ल्यू एसीबी ने प्रदेश में एक लंबे अरसे बाद पुलिस के एस‌आई, एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस चौकी में ही रिश्वत ले रहे थे।

 एसीबी ने प्रेस नोट में बताया कि सत्येन्द्र कुमार प्रजापति के घर निर्माण के लिये ईंट बनाने का कार्य मजदूर मोहित घसिया के द्वारा किया जा रहा था। उस कार्य में खोदे गये गढ्‌ढे में पानी भर गया जिससे मजूदर मोहित घसिया के बेटे की मृत्यु उसमें डूबने से हो गयी। इस पर मृतक के मृत्यु की जांच के संबंध में पुलिस चौकी बचरापोड़ी के एएसआई गुरू प्रसाद यादव  सत्येन्द्र कुमार प्रजापति को आपराधिक प्रकरण न बनाकर केस रफा-दफा करने 4 दिन पहले 21 फरवरी को 50,000 रूपू रिश्वत  मांगा था। शिकायत के सत्यापन में एएसआई गुरू प्रसाद यादव   22 फरवरी को 25,000 रूपये रिश्वत लेने पर सहमति दी गई। गुरू प्रसाद यादव के चौकी से स्थानांतरण होने के पश्चात् चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ के द्वारा 23 फरवरी को  सत्येन्द्र कुमार प्रजापति को रिश्वत की रकम लेकर  आज मंगलवार को चौकी बुलाया गया। उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ को प् 25,000 रूपये रिश्वत लेते हुए एसीबी अम्बिकापुर के की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा । रिश्वत मांगने के आरोप में सहायक उप निरीक्षक गुरू प्रसाद यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, 12 पीसीएक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


अन्य पोस्ट