ताजा खबर
बस्तर विधायक की पत्नी पर जानलेवा हमला
30-Dec-2025 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 30 दिसंबर। बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर मंगलवार को धारदार औजार से हमला हुआ है। इसमें उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। उन्हें स्थानीय महारानी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
बताया गया कि घटना आज सुबह की है। बस्तर के विधायक की पत्नी सुमित्रा बघेल घर पर अकेली थीं तभी उन पर धारदार हथियार से किसी ने हमला कर दिया। उन्हें महारानी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, और गर्दन पर गहरे घाव है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अफसर वहां पहुंच चुके हैं। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ चल रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


