ताजा खबर

मुंबई: बीईएसटी बस हादसे में चार लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने किया मुआवज़े का एलान
30-Dec-2025 12:15 PM
मुंबई: बीईएसटी बस हादसे में चार लोगों की मौत, सीएम फडणवीस ने किया मुआवज़े का एलान

मुंबई में बीईएसटी की एक बस ने रविर्स के दौरान पैदल चलने वालों को कुचल दिया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं.

पुलिस के मुताबिक़, यह घटना सोमवार रात क़रीब 10 बजे उपनगर भांडुप पश्चिम के स्टेशन रोड पर हुई.

घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है और मुआवज़े का एलान किया है.

सीएम की ओर से किए गए पोस्ट के मुताबिक़, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट