ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 30 दिसंबर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान साहू ने नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया और अपने द्वारा संपादित कार्यों का कर्तव्य विवरण पुस्तक उन्हें सप्रेम भेंट की।
भेंट के अवसर पर संगठनात्मक विषयों, जनसेवा से जुड़े कार्यों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। साहू ने संगठन के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
नितिन नबीन ने तोखन साहू द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनसेवा के कार्यों को और मजबूत करने का आह्वान किया।


