ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 29 दिसंबर । आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने साय सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरप्लस बिजली उत्पादन वाले राज्य में यह सरकार स्मार्ट मीटर(प्रीपेड मीटर) के माध्यम से बिजली काट रही है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
एक बयान में उत्तम ने कहा कि पूंजीपतियों व सरकारी विभाग के बकाया बिल करोड़ो में होने के बाउजूद उन्हें बिजली आपूर्ति में कोई तकलीफ नही है लेकिन आम जनता के कनेक्शन काटे जा रहे है।
बिजली विभाग और सरकार की सालो से चल रहे आपातकालीन एवं नए कनेक्शन जैसे कार्यों के निविदा प्रक्रिया कों अचानक से बदलकर अव्यवहारिक और जटिल नियमो के साथ-साथ निविदा की दर खुद ही तय कर रही हैं +5 से -5 तक जिन प्रकृति के कार्यों मे ऑनलाइन निविदा मे -25 से -30 तक के दर पर काम लिए जाते थे उन्हें -5 तक सिमित कर सालों का काम गिनती के ठेकेदारों कों दिया जा रहा हैं जिससे स्पष्ट हैं बिजली विभाग अपना बड़ा नुकसान कर ठेकेदारों कों फायदा पहुंचा रही हैं । बिजली कंपनियां एक तरफ अपने आप को घाटे में बता कर जनता को दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म कर रही हैं वहीं 5767 पूँजीपतियों से 119 करोड़ का बकाया बिल और 34 सरकारी विभागों पर 31 सौ करोड़ का सालों से बकाया बिल वसूल ना कर साबित कर रही हैं की घाटे के लिए वो खुद जिम्मेदार हैं और अपनी लापरवाही के लिए जनता पर महंगी बिजली का गाज गिरा रही हैं।


