ताजा खबर

भारतमाला घोटाला : ईडी के छापे
29-Dec-2025 10:02 AM
भारतमाला घोटाला : ईडी के छापे

रायपुर-महासमुंद में कार्रवाई

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 29 दिसंबर। भारतमाला परियोजना घोटाला केस में ईडी ने सोमवार को छापेमारी की है। इस कड़ी में ईडी की टीम ने जमीन कारोबारी हरपाल सिंह खनुजा और साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की है।

ईडी की रायपुर के वीआईपी रोड स्थित कालोनी में खनुजा के यहां जांच पड़ताल शुरू की है। महासमुंद में भी सुबह करीब 6 बजे, ED की टीम दो गाड़ियों में महासमुंद के मेघ बसंत इलाके में स्थित व्यवसायी जसबीर सिंह बग्गा के निवास पर पहुंची और छापेमारी शुरू की।

फिलहाल घर के अंदर जांच जारी है, जबकि बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं। किसी भी व्यक्ति को घर के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही।


अन्य पोस्ट