ताजा खबर
एआईएमआईएम के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ हिंसा और भारत-बांग्लादेश के रिश्तों पर प्रतिक्रिया दी है.
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "बांग्लादेश का निर्माण सेक्युलर बांग्ला नेशनलिज्म के आधार पर हुआ था. बांग्लादेश में 2 करोड़ अल्पसंख्यक, जो मुसलमान नहीं हैं, वो रहते हैं. बांग्लादेश के संविधान का अनुच्छेद 12 सेक्युलरिज्म की बात करता है."
उन्होंने कहा, "मैं यह आशा करता हूं कि भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव और अधिक ना बढ़े. दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल के साथ जो कुछ भी हुआ वह उनके संविधान में दिए हुए प्रावधानों के ख़िलाफ़ है. मैं उम्मीद करता हूं कि मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में रह रहे सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे."
ओवैसी ने कहा, "हमें यह भी याद रखना ज़रूरी है कि पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा के लिए बांग्लादेश में स्थिरता ज़रूरी है." (bbc.com/hindi)


