ताजा खबर
रायपुर, 28 दिसंबर। पुलिस ने थाना पंडरी के साइंस सिटी के पास से एक अंतर्राज्यीय तस्कर को 23.82 ग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स के साथ
धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इसे “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत ड्रग्स तस्करी में लिप्त अपराधियों की बदलती कार्यप्रणाली पर सटीक कार्रवाई बताता है।
उससे 3 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 5 एटीएम कार्ड तथा नगद राशि ₹1,900/-जप्त किए गए है। इनकी कुल कीमत ₹3,42,000/- है।
पकड़े गए तस्कर पूछताछ में अपना नाम कैलाश बिश्नोई निवासी गेनाडियो की धाणी, ग्राम कानासुर, थाना बाप, जिला जोधपुर बताया। तलाशी में उसके पास एम.डी.एम.ए. ड्रग्स मिला जिसे राजस्थान से लाकर रायपुर में सप्लाई करना स्वीकार किया । नववर्ष की पार्टियों में सप्लाई करने की तैयारी में रायपुर आया था।
जांच में सामने आया है कि संगठित नेटवर्क अब शहरी इलाकों से दूरी बनाते हुए आउटर क्षेत्रों, फार्महाउस पार्टियों एवं निजी आयोजनों को लक्ष्य बना रहे । इसमें कम मात्रा में हाई-वैल्यू ड्रग्स की आपूर्ति कर जोखिम कम करने का प्रयास कर रहे हैं।
विगत 20 दिनों में चंदन ठाकुर, समीर, हर्ष नरेश पांडेय, दिलबाग सिंह, मनीष रोचलानी सहित सिडिंकेट का पर्दाफाश किया गया है।
एण्ड टू एण्ड विवेचना के तहत पंजाब, महाराष्ट्र, झारखण्ड, राजस्थान एवं दिल्ली में फैले ड्रग्स नेटवर्क की परतें खोली जा रही हैं।


