ताजा खबर
रायपुर, 28 दिसंबर। कुत्ते को समोसा खिलाने को लेकर राजधानी के सुंदर नगर में जमकर बवाल मचा। इस मामले में दो पक्षों ने एक दूसरे के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी अनुसार एक युवक और नाश्ता सेंटर संचालक के बीच जमकर मारपीट हुई।
नाश्ता सेंटर संचालक ने आरोप लगाया कि आरोपी अक्षय झा अपने पालतू कुत्ते को लेकर कल रात नाश्ता सेंटर पहुंचा। जहां रखें समोसे के ढेर से एक समोसा निकालकर कुत्ते को खिलाने सुंघाया । कुत्ते के मुंह फेरते ही अक्षय ने समोसा वापस ट्रे में रख लिया। यह देख दुकान संचालक ने विरोध किया तो विवाद करने लगा। और विरोध किया तो पिटाई कर दी।वहीं आरोपी अक्षय की बहन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई ने कुत्ते को नाश्ता दिया।नहीं खाने पर वापस नाश्ता सेंटर में रखने पर उसके भाई के साथ मारपीट की गईं।पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कॉउंटर केस दर्ज किया ।डीडी नगर पुलिस आगे की जांच कर रही है।


