ताजा खबर

कचना गेट खुला रहा, ट्रेनें आती जाती रहीं
24-Feb-2026 11:11 PM
कचना गेट खुला रहा, ट्रेनें आती जाती रहीं

रायपुर, 24 फरवरी। रायपुर महासमुंद रेल खंड पर राजधानी के कचना लेवल क्रासिंग पर अब से कुछ देर पहले बड़ी लापरवाही सामने आई। जहां दोनों रेल  लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही के बीच लेवल क्रासिंग गेट खुला हुआ था। वह शुक्र रहा कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। उस वक्त अप डाउन दोनों लाइन से ट्रेनें रायपुर से जा और आ रही थी। इस दौरान लेवल क्रासिंग पर कचना पार रहने वालों की बड़ी भीड़ बाइक कार आदि पर सवार थी। प्रारंभिक रूप से यह मामला गेट मैन की लापरवाही का बताया जा रहा। बता दें कि यह लेवल क्रासिंग और गेट आरवीएच सिग्नल केबिन से इंटरलाकिंग सिस्टम से जुड़ा हुआ है। यानी इसी केबिन से कचना गेट खुलता बंद होता है। ऐसे में यह मामला और भी गंभीर हो गया है। मौके पर किसी भी रेल अधिकारी के पहुंचने की खबर नहीं है।


अन्य पोस्ट