ताजा खबर

वृत्तांत की मोबाइल फोटोग्राफी की प्रदर्शनी आज रात तक
28-Dec-2025 2:12 PM
वृत्तांत की मोबाइल फोटोग्राफी की प्रदर्शनी आज रात तक

रायपुर, 28 दिसंबर। एक नौजवान फोटोग्राफर वृत्तांत गर्ग की खींची गई तस्वीरों की एक प्रदर्शनी महंत घासीदास संग्रहालय की कलादीर्घा में 28-29 दिसंबर को लगी हुई है। वृत्तांत पेशेवर फोटोग्राफर नहीं हैं, लेकिन उन्होंने देश-विदेश में अच्छी फोटोग्राफी की है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से लगभग सभी तस्वीरें मोबाइल फोन के कैमरे से खींची गई हैं। आज, इतवार को प्रदर्शनी रात 8 बजे तक खुली हुई है।


अन्य पोस्ट