ताजा खबर

महाराष्‍ट्र मंडल में वरिष्‍ठ नागरिकों का डे केयर सेंटर- सियान गुड़ी 30 से
28-Dec-2025 9:54 AM
महाराष्‍ट्र मंडल में वरिष्‍ठ नागरिकों का डे केयर सेंटर- सियान गुड़ी 30 से

रायपुर, 28 दिसंबर। वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए अकेलापन न केवल भावनात्‍मक रूप में बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी गंभीर समस्‍या है। उन्‍हें इन समस्‍याओं से सुरक्षित रखने के साथ उनकी आत्‍मीयता के साथ देखभाल करने के लिए छत्‍तीसगढ़ शासन ने वरिष्‍ठ नागरिक- सियान गुड़ी योजना (डे केयर सेंटर) की परिकल्‍पना की है। छत्‍तीसगढ़ शासन के मार्गदर्शन और सहायता से महाराष्‍ट्र मंडल रायपुर समता कॉलोनी स्थित अपने दिव्‍यांग बालिका विकास गृह का पुनर्निर्माण कर यहां 30 दिसंबर से वरिष्ठ नागरिक सियान गुड़ी योजना (मराठी में- आपुलकी योजना) शुरू करने जा रहा है। प्रशासन से मिली गाइड लाइन के अनुसार सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक योग/ व्‍यायाम, नाश्‍ता व चाय, मनोरंजन/ कौशल गतिविधि/ परामर्श, स्‍वास्‍थ्‍य जांच/ टेली कंसल्‍टेशन, समूह चर्चा/ सांस्‍कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियां होते रहेंगी। शाम 5:00 बजे के बाद वरिष्‍ठ नागरिक अपने- अपने घर लौट सकते हैं।।


अन्य पोस्ट