ताजा खबर

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान
28-Dec-2025 9:33 AM
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है.

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी.

आगामी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 ज़िम्बावे और नामीबिया में खेला जाएगा. इसका आयोजन 15 जनवरी 2026 से छह फ़रवरी 2026 तक किया जाएगा.

इस वर्ल्ड कप 16 टीमें हिस्सा लेंगी. भारतीय टीम को ग्रुप बी में रखा गया है.

भारतीय टीम-

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ऑरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अम्ब्रीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट