ताजा खबर

चोरी के जेवर गिरवी रखने वाली फायनेंस कर्मी गिरफ्तार, दो चोर पहले ही पकड़े गए हैं
26-Dec-2025 10:17 PM
चोरी के जेवर गिरवी रखने वाली फायनेंस कर्मी गिरफ्तार, दो चोर पहले ही पकड़े गए हैं

रायपुर, 26 दिसंबर। चोरी के जेवर गिरवी रखने वाली बजाज फायनेंस तेलीबांधा की महिला कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक नाबालिग के साथ आशीष नेताम को गिरफ्तार किया जा चुका है।
 
पूछताछ में आशीष नेताम ने जेवरों को गिरवी रखा था।
परसुराम नगर पुरैना निवासी सुशीला जाल ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार 4 अक्टूबर को स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से अपने परिवार के साथ अपने गृह राज्य ओडिशा चली गयी थी। जहां से 25 अक्टूबर को शाम करीबन 04.00 बजे लौटीं थी। घर के अंदर जाने पर देखा कि घर के अदंर के रूम का ताला टुटा हुआ और भीतर सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला टुटा हुआ था, उसमें रखे  जेवरात तथा नगदी रकम नहीं थे। पुलिस धारा 331(4), 305, 3(5), 317(1) दर्ज कर तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली जानकारी पर एक नाबालिग के साथ आशीष नेताम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आशीष ने चोरी के जेवर को तेलीबांधा स्थित बजाज फायनेंस कम्पनी में गिरवी रखना बताया था। 
 
इस पर बजाज फायनेंस तेलीबांधा में इस संबंध में पूछताछ करने पर सनोहर जहां नामक महिला द्वारा उक्त चोरी के सोने के जेवरातों को बिना किसी वैध दस्तावेज के गिरवी रखा गया था जो अवैध था, जिस पर आरोपिया सनोहर जाहां को धारा 317(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार किया  है। 
 सनोहर की निशानदेही पर  जेवर जप्त कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। 
 
गिरफ्तार महिला आरोपी- सनोहर जाहां  27 साल निवासी पंडरी सुभान पान शॉप के सामने झण्डा चौक थाना मोवा जिला रायपुर।

अन्य पोस्ट