ताजा खबर
खारुन नदी तट पर अवैध रेत खनन, कार्रवाई
26-Dec-2025 7:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 दिसंबर। खारुन नदी तट पर ग्राम दतरेंगी, सातपाखर डेम के समीप मशीन लगाकर अवैध रूप से रेत उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है।
इस पर रायपुर, और दुर्ग के खनिज अमले द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके से एक नग सक्शन मशीन मय नाव तथा एक नग चैन माउंट मशीन को जब्त किया गया।
यह कहा गया कि अवैध खनन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


