ताजा खबर
रायपुर, 26 दिसंबर। डिप्टी सीएम नगरीय विकास अरुण साव और विधायक राजेश मूणत को सद्बुद्धि की प्रार्थना करते हुए कांग्रेसियों ने हवन पूजन किया। यह पूजन यूथ हब चौपाटी के विस्थापन के विरोध में था। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मांग की कि 6 करोड़ 12 लाख रुपए की वसूली अरुण साव और राजेश मूणत से की जाए। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में अरुण साव ने स्वयं जवाब दिया कि फूड कोर्ट अवैध नहीं है तो तोड़ने का आदेश किसके दबाव में दिया।ताकत और रसूख के अहंकार में व्यवसायियों के सपनों को, उनके बच्चों के भविष्य को कुचला गया।
उपाध्याय ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि युवाओं और छात्रों के हितों के साथ इस तरह का खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, प्रकाश जगत, डॉ अन्नू साहू, अशोक ठाकुर, देवकुमार साहू,प्रशांत ठेंगडी ,संतोष साहू, श्रीनिवास,योगेश दीक्षित, कुमकुम झा,संदीप तिवारी, विनोद कश्यप,आशिफ मेनन,बंशी कन्नौजे, नरेश गढ़पाल,दिनेश तिवारी, दिनेश पाण्डे,ईश्वर चक्रधारी,संजू नायडू, कुलदीप ध्रुव, कुणाल दुबे,अपराजित तिवारी,आजाद वर्मा, माधुरी बोरकर, पम्मी चोपड़ा, भूपेंदर शेरगिल, कृष्णा नायक, हर्षित जायसवाल, विजय देवांगन, मोहन सेन, अजीत, अनिल रायचूरियाँ , राजू चक्रधारी, राज यादव, भूपेंद्र साहू ।


