ताजा खबर

कश्मीर: अलगाववादी नेता मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में किया ये बदलाव
26-Dec-2025 11:34 AM
कश्मीर: अलगाववादी नेता मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल में किया ये बदलाव

मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ के अपने प्रोफ़ाइल से 'हुर्रियत चेयरमैन' का पद हटा लिया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ कश्मीर घाटी के मुख्य धर्मगुरु और नरमपंथी अलगाववादी नेता मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ ने गुरुवार शाम को अपने वेरिफ़ाइड एक्स प्रोफ़ाइल से 'ऑल पार्टीज़ हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन' का पद हटा दिया है.

मीरवाइज़ के एक्स हैंडल पर दिख रहे नए बायो में सिर्फ़ उनका नाम और बेसिक लोकेशन की जानकारी है. एक्स पर उनके दो लाख से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं.

मीरवाइज़, जिनके संगठन ‘अवामी एक्शन कमेटी’ पर केंद्र सरकार ने आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट