ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 25 दिसंबर । 29 से 31 दिसंबर को प्रस्तावित “काम बंद–कलम बंद” आंदोलन को सफल बनाने फेडरेशन के सदस्य नवा रायपुर स्थित सभी विभागीय कार्यालयों में जाकर टेबल-टू-टेबल लगातार संपर्क कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सहमति व्यक्त की । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है।
इस दौरान प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने आंदोलन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों को रणनीति एवं कार्ययोजना से अवगत कराया तथा एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
तथा 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को नवा रायपुर स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों में हड़ताल को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
संपर्क अभियान में जय कुमार साहू, अध्यक्ष संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ एवं संरक्षक नवा रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आंदोलन में सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस संपर्क अभियान में प्रमुख रूप से संतोष कुमार वर्मा (संयोजक, नवा रायपुर), नंदलाल चौधरी (उपाध्यक्ष, राजपत्रित संघ), पी.एल. सहारा, बजरंग प्रजापति, सुश्री कांति सूर्यवंशी (उप संयोजक), जागेश्वर भट्ट (अध्यक्ष, वन मुख्यालय अरण्य भवन), श्रीमती मीनू दास, आर.डी. मेहरा, श्रीमती सोनाली तिड़के (संयोजक, महिला प्रकोष्ठ), संजीत शर्मा (महासचिव), राजेश ठक्कर, कुमार वर्मा (उपाध्यक्ष), अनिल मालेकर (प्रांतीय महासचिव, कोषालयीन संघ), लोकेश वर्मा, जवाहर यादव (जिला अध्यक्ष, लिपिक संघ), जितेन्द्र बिस्वाल, आकाश त्रिपाठी (प्रवक्ता), अनिल वर्मा (मीडिया प्रभारी), महेन्द्र साहू (अध्यक्ष, वाहन चालक संघ) सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


