ताजा खबर

राहुल और सोनिया गांधी से मुलाक़ात के बाद क्या बोलीं उन्नाव रेप सर्वाइवर?
25-Dec-2025 9:52 AM
राहुल और सोनिया गांधी से मुलाक़ात के बाद क्या बोलीं उन्नाव रेप सर्वाइवर?

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को उन्नाव रेप सर्वाइवर से मुलाक़ात की.

राहुल गांधी ने यह मुलाक़ात अपनी मां सोनिया गांधी के 10, जनपथ स्थित आवास पर की.

सर्वाइवर ने मुलाक़ात के बाद पत्रकारों से कहा, "मैंने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से मिलने की गुहार लगाई, लेकिन हमसे कोई भी नहीं मिला."

उन्होंने कहा, "राहुल भैया का फ़ोन आया और उन्होंने हमें बुलाया. उन्होंने मुझे न्याय का आश्वासन दिया."

सर्वाइवर ने दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से मामले के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को ज़मानत दिए जाने के ख़िलाफ़ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया था.

मुलाक़ात से पहले राहुल गांधी ने कहा था, "पीड़िता को सम्मान, सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए- न कि बेबसी, भय और अन्याय." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट