ताजा खबर

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच हिंदू देवी की मूर्ति तोड़े जाने की ख़बरों पर भारत का बयान
25-Dec-2025 9:48 AM
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच हिंदू देवी की मूर्ति तोड़े जाने की ख़बरों पर भारत का बयान

भारत सरकार ने थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद से प्रभावित इलाके़ में हिंदू देवी की मूर्ति तोड़े जाने की ख़बरों पर चिंता जताई है.

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया के सवालों पर यह प्रतिक्रिया दी.

विदेश मंत्रालय ने कहा, "हाल में निर्मित हिंदू देवी की एक मूर्ति को गिराए जाने की रिपोर्ट सामने आई है. यह मूर्ति उस इलाके़ में स्थित थी, जो थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सीमा विवाद से प्रभावित है."

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "क्षेत्रीय दावों के बावजूद ऐसे अपमानजनक कृत्य दुनिया भर में श्रद्धालुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाते हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए."

भारत ने दोनों पक्षों से एक बार फिर बातचीत करने और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि शांति बहाल करने, जान-माल के नुक़सान से बचने और विरासत की रक्षा के लिए बातचीत ज़रूरी है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट