ताजा खबर

नड्डा पर भड़के सिंहदेव
25-Dec-2025 8:48 AM
नड्डा पर भड़के सिंहदेव

एक्स पर लिखा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 25 दिसंबर।
झीरम घटना पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि 

माननीय 
@JPNadda
 जी का जांजगीर में दिया गया बयान बेहद आश्चर्यजनक और दुखद है।
एक केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर होकर आप कह रहे हैं कि आप "जानते" हैं कि झीरम घाटी हमले में कौन शामिल था? यदि आपको जानकारी है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

नड्डा जी, आपने "रक्षक" की बात कही, लेकिन शायद आप भूल गए कि उस समय "रक्षक" कौन था?
उस वक्त प्रदेश में @drramansingh जी की सरकार थी। सुरक्षा बल और पुलिस तंत्र सीधे आपके अधीन थे। एक "नाकाबिल सरकार" अपने ही लोगों की रक्षा करने में विफल रही। 

इतनी भीषण हत्या को महज राजनीति का विषय बनाना और जानकारी होने का दावा करने के बावजूद चुप रहना, क्या यह न्यायसंगत है?
यदि आपके पास सबूत हैं, तो देश के सामने रखिए और कार्रवाई कीजिये। अन्यथा, इस तरह के बयानों के लिए आपको झीरम के शहीदों और कांग्रेस परिवार से माफी मांगनी चाहिए।

झीरम का सच सामने आना ही चाहिए, लेकिन राजनीति के लिए शहीदों के अपमान को छत्तीसगढ़ स्वीकार नहीं करेगा।


अन्य पोस्ट