ताजा खबर
ड्रग्स सिंडीकेट के 2 और तस्कर गिरफ्तार
24-Dec-2025 8:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
एक इवेंट डेकोरेटर, दूसरा रकम लेन देन करता
रायपुर, 24 दिसंबर। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने एम.डी.एम.ए ड्रग्स सिंडीकेट प्रकरण में 2 और तस्करों को गिरफ्तार किया है।एम.डी.एम.ए ड्रग्स के एवज में ऑनलाईन रकम प्राप्त करने वाले एवं ईवेंट डेकोरेटर को गिरफ्तार किया गया। अब तक 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो दिन पहले न्यू राजेन्द्र नगर के वरण अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में रेड कर सभी को पकड़ा गया था। इनसे कुल 10 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स, नगद रकम 4 मोबाईल फोन जब्त किया जा चुका है। इनसे पूछताछ के आधार पर एम.डी.एम.ए क्रय कर बिक्री करने वाले 01 अन्य ईवेंट डेकोरेटर मोह. माजिद और ड्रग्स के एवज में वित्तिय लेन-देन के आधार पर आरोपी नंद लाल ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।
इनसे 2 मोबाईल फोन तथा 01 टाटा हैरियर आर जे/19/सी एम/1977 जब्त किया गया है। इनकी कुल कीमत लगभग 25,00,000/- रूपए है।
सभी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने धारा 21बी, 29 नारकोटिक एक्ट दर्ज किया है ।
01.पराग बरछा उर्फ रघु 23 साल निवासी डागा ज्वेलर्स के सामने वाली गली, कैलाशपुरी थाना पुरानी बस्ती रायपुर। (मुख्य सप्लायर) शुभम राजूधावड़े पिता राजू धावड़े उम्र 31 साल निवासी जूना बगड़गंज, कुम्हारा टोली भण्डारा रोड थाना नंदनवन जिला नागपुर महाराष्ट्र। (नागपुर तस्कर),अमन शर्मा पिता राजेश शर्मा उम्र 26 साल निवासी वरण अपार्टमेंट बी ब्लॉक फ्लैट नं. 501 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर,शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन पिता मनोज सिंघनापुरे उम्र 28 साल निवासी वरण अपार्टमेंट बी ब्लॉक फ्लैट नं. 501 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। एक नाबालिग लड़की।
मोह. माजिद पिता अहमद खान उम्र 28 साल निवासी ग्राम खटेरी कैपिटल कॉलोनी मंदिर हसौद ।
02. नंदलाल ठाकुर पिता महेंद्र ठाकुर उम्र 20 वर्ष पता गांव अतरौली थाना अड़ियर जिला मदवनी बिहार।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


