ताजा खबर
भिलाई की प्रमुख मार्केट बंद
24-Dec-2025 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 24 दिसंबर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित मतांतरण के मामलों को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस बंद को व्यापारियों ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है। आज सुबह से भिलाई की प्रमुख मार्केट अभी तक बंद है। इसके लिए सर्व आदिवासी समाज और हिन्दू युवा मंच के कार्यकर्ता सुबह से शहर में घूमकर आमजनता से बंद की अपील कर रहे है। इस बंद को व्यापारिक जगत की शीर्ष संस्था छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है। फि़लहाल 12 बजे तक शहर में बंद का आंशिक असर देखने को मिल रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


