ताजा खबर

सारंगढ़ बिलाईगढ़ में बंद को समर्थन
24-Dec-2025 2:35 PM
सारंगढ़ बिलाईगढ़ में बंद को समर्थन

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 दिसंबऱ।
 कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में हुए घटना के विरोध में सर्व  समाज द्वारा आहुत बंद को सारंगढ़ नगर में व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इकाई सारंगढ़ के साथ-साथ नगर के व्यापारी वर्ग एवं आम नागरिकों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद को पूर्ण समर्थन एवं सहयोग प्रदान किया।

 

बंद के दौरान नगर की अधिकांश दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं निजी संस्थान बंद रहे, जिससे बंद पूरी तरह सफल रहा। नागरिकों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी सहभागिता निभाते हुए सामाजिक एकता एवं जागरूकता का परिचय दिया।
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के हित एवं धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज़ उठाना आवश्यक है, और इसी भावना के तहत यह समर्थन दिया गया है।

सर्व  समाज ने बंद को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यापारियों, संगठनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता आपसी सहयोग एवं समर्थन का परिणाम है।
नगर में शांति व्यवस्था बनी रही और प्रशासन की निगरानी में बंद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट