ताजा खबर
बाइक रैली निकाल महासमुंद को बंद कराया
24-Dec-2025 1:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 24 दिसंबर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में हुए हालिया घटनाक्रम के विरोध में सर्व समाज ने बुधवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। इसी कड़ी में आज सुबह से ही सर्व समाज के लोगों ने बाइक रैली निकालकर महासमुंद नगर को बंद कराया । नगर बंद कराने वालों में सर्व समाज के सदस्य, भाजपा के पदाधिकारी एकजुट होकर नगर भ्रमण पर निकले और बंद कराया।
अत: आज सुबह से आवश्यक सुविधाएं जैसे बस, दवा दुकान, पेट्रोल पंप, सब्जी मार्केट आदि छोड़ कर सभी दुकानें बंद रही। नगर में बंद का असर भी दिखा, पर जिले के शेष ब्लॉकों में बंद का असर नहीं दिखा।
गौरतलब है कि सर्व समाज लोहिया चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन करेगा और उसके बाद रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन देगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



